
उज्जैन। तराना थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदोरिया ने बताया कि 2 दिन पहले समभाव पिता तकेसिंह पाटीदार, निवासी ग्राम इटावा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि श्री पूर्वमुखी हनुमान महादेव मंदिर में अज्ञात बदमाश में चोरी को अंजाम देकर पूजा-अर्चना में प्रयुक्त पीतल एवं तांबे के धार्मिक बर्तन, जलाधारी घड़ा, पूजा की थालियां एवं अन्य पूजन सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार थी। मंदिर में हुई चोरी को लेकर पुलिस ने बदमाश का पता लगाने के लिए टीम गठित की और बुधवार को भगवान पिता नारायण सिंह 35 वर्ष, निवासी ग्राम बरोठिया, थाना माकड़ोन, जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने मंदिर में वारदात करना स्वीकार कर लिया वहीं अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा 5 जुलाई को गोपाल पिता नारायणसिंह यादव, निवासी ग्राम पाचारुण्डी, जिला आगर-मालवा की तराना से ही मोटरसाइकिल क्रमांक एम पी -42-एम एफ-1880 चोरी करना कबूल किया गया। थाना प्रभारी के अनुसार उस मंदिर से चोरी हुई पूजन सामग्री बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
