सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली

भिंड: शहर के भीमनगर इलाके में आज गुरुवार दोपहर सिलाई सेंटर पर बैठी 45 वर्षीय नीलम जाटव को एक बाइक सवार बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मजनू ओझा मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इससे पहले बीती देर रात अटेर क्षेत्र में भी अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महज 16 घंटे के भीतर हुई इन दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
भीमनगर में सिलाई का काम करने वाली 45 वर्षीय नीलम जाटव गुरुवार दोपहर अपने सिलाई सेंटर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए एक बदमाश ने उस पर कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही एक गोली उसके पेट में जा लगी और आरोपी मौके से बाइक समेत फरार हो गया। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

Next Post

दतिया में टीईटी मामले में शिक्षकों ने निकाली रैली

Thu Apr 9 , 2026
दतिया: दतिया में टीईटी मामले में शिक्षकों ने रैली निकालकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन की मांग की एवं पीतांबरा पीठ को ज्ञापन दिया।दतिया में टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में शिक्षकों ने शहर में […]

You May Like