मंदिरों एवं घरों में विधि विधान के साथ मनाई जा रही संकष्टी गणेश चतुर्थी

ग्वालियर: ग्वालियर में आज मंदिरों एवं घरों में विधि विधान के साथ संकष्टी गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और इसे सकट चौथ, तिलकुट चतुर्थी या माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है। लोग गणेश जी की पूजा करके व्रत रखकर जीवन के संकट दूर करने और संतान सुख की कामना कर रहे हैं।

रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र नाथ पांडे ने बताया कि यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है और इसे संकट हरण चतुर्थी भी कहते हैं। यह बाधाओं को दूर करने, संतान प्राप्ति और आर्थिक लाभ के लिए महत्वपूर्ण है।सुबह गणेश जी की पूजा कर तिल और गुड़ से बने लड्डू का भोग लगाया गया और चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा जाएगा।

इसे सकट चौथ, तिलकुट चतुर्थी, संकट चौथ और माघी चौथ भी कहते हैं और यदि यह मंगलवार को पड़े तो ‘अंगारकी संकष्टी चतुर्थी’ कहलाती है, जो अत्यंत शुभ मानी जाती है।आज, 6 जनवरी को रात 8:54 बजे चंद्रोदय होगा, जिसके बाद व्रत का पारण होगा। मंदिरों में गणेश जन्मोत्सव और विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

Next Post

महिला कांग्रेस का कल पूरे अंचल में कैंडल मार्च

Tue Jan 6 , 2026
ग्वालियर:महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर सीमा समाधिया ने बताया कि इंदौर में भागीरथपुरा में जहरीले पानी से 17 लोगों की मौत होने के विरोध में महिला कांग्रेस के द्वारा कल बुधवार को पूरे ग्वालियर चंबल अंचल में एक ही समय पर एक साथ कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यह कैंडल मार्च […]

You May Like