शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जबलपुर: शातिर वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही तीन स्थाई वारंट भी तामील कराये गए । पकड़े गए आरोपी के कब्जे से कार, जूपीटर जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक संजय राहुल जैन 54 वर्ष निवासी कमानिया गेट के पास कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 12 जुलाई रात 4-30 बजे रानीताल धोबीघाट की ओर से आगा चौक की ओर जा रहा था, उजारपुरवा मे अपनी सैंट्रो कार एमपी 15 सीए 7087 खडी कर बीयर लेने कलारी में गया था, चाबी कार में ही लगी थी। शराब दुकान से वापस आया तो देखा कि उसकी कार गायब थी।

कोई अज्ञात चोर उसकी सैंट्रो कार चुरा ले गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। जीेरो डिग्री के पास सैंट्रो कार खडी मिली जिसमें समीर डुमार 24 वर्ष निवासी उजारपुरवा हाल निवासी चांदमारी तलैया कांचघर घमापुर बैठा मिला। पूछताछ करने पर कार चुराना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से चुराई हुई सैंट्रो कार एमपी 15 सीए 7087 एवं उजारपुरवा मे छिपाकर रखा जुपीटर वाहन जप्त किया गया। इसी प्रकार समीर डुमान के थाना लार्डगंज में 3 स्थाई वारंट लंबित होना पाये गये। उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ पूर्व से थाना लार्डगंज में 14 अपराध दर्ज है।

Next Post

नकली डीएपी खाद की खेप पकड़ाई, 22 बोरियां जब्त

Tue Jul 14 , 2026
जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत गाड़ाघाट में एक घर में कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए इफको कंपनी के नाम की 22 बोरी अवैध नकली डीएपी जब्त की है। मामले में पुुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।जानकारी के अनुसार ग्राम धनेटा के कृषक दुर्गेश सिंह ठाकुर ने अनुविभागीय […]

You May Like

मनोरंजन