स्कूली छात्रों के साथ जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संवाद, हिंद रक्षक के कार्यक्रम में बोले शिक्षा परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम

इंदौर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ की 68वीं जन्मजयंती पर बास्केटबॉल काम्प्लेक्स में संस्था हिंद रक्षक द्वारा पुण्योदय प्रकल्प विद्यादान अभियान शुरूआत हुई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने शैक्षणिक-सत्र की शुरुआत से पहले स्कूली बच्चों को किताबें बांटी हैं इसलिए संस्था हिंद रक्षक के कार्यक्रम की सराहना होनी चाहिए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्कूली छात्राओं को महापुरुषों के जीवन चरित्र पर आधारित निःशुल्क पुस्तकें और कॉपियां वितरित कीं और विद्यार्थियों के साथ जमीन पर बैठकर उनके साथ बातचीत भी की। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, मेयर  पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने हिंद रक्षक संगठन की सराहना करते हुए पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत से उल्लेखनीय कार्य किए। विद्यार्थियों को नि:शुल्क कॉपियां वितरण का कार्य भी उनकी पुण्य स्मृति में ही है। इंदौर में प्रतिवर्ष रंगपंचमी मनाने का अपना अलग आनंद है, रंगपंचमी को यह भव्य स्वरूप प्रदान करने का श्रेय भी पूर्व मंत्री स्व लक्ष्मण सिंह गौड़ को ही जाता है। सभी जिलों में सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ हो चुके हैं। सीएम ने बताया कि शासकीय स्कूलों में कक्षा 6 और 9 के विद्यार्थियों को लगभग 5 लाख साइकिलें वितरित की जा रही हैं। बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म तैयार करवाकर दी जाएंगी। सांदीपनी विद्यालय, पीएमश्री स्कूल और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शिक्षा की नई त्रिवेणी के रूप में विकसित हो रहे हैं। स्कूली शिक्षा में आ रहे सुधार पर सीएम ने कहा कि राज्य में प्राथमिक स्कूली शिक्षा स्तर पर ड्रॉप-आउट दर शून्य है। अब दो वर्ष में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 50 तक पहुंचेगी और जो विद्यार्थी स्कूल में टॉप करेगा, उसे इलेक्ट्रिक स्कूटी देंगे।

 

21वे विद्यादान अभियान में 3.5 लाख कॉपियां वितरण करेंगे- एकलव्य सिंह गौड़

 

हिंद रक्षक के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ ने कहा कि वर्ष 2003 से शहर के लगभग 300 समाजसेवी परिवार मिलकर प्रति वर्ष 3.5 लाख कॉपियां विद्यार्थियों को प्रति कॉपी मात्र एक रुपए के सांकेतिक शुल्क पर वितरित करते हैं। विद्यार्थियों को कॉपी वितरण का कार्य प्रतिवर्ष 11 जुलाई से 11 अगस्त तक जारी रहता है। 60 हजार से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

Next Post

इंदौर हाई कोर्ट का फैसला, पॉक्सो केस में आरोपी पिता को मिली बेटी की अभिरक्षा

Sat Jul 11 , 2026
इंदौर. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने पॉक्सो मामले में आरोपी एक पिता को उसकी 14 वर्षीय बेटी की अभिरक्षा सौंपने का आदेश दिया है. खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान नाबालिग की इच्छा, उसकी पढ़ाई और भविष्य को प्रमुख आधार मानते हुए यह निर्णय सुनाया. साथ ही उसकी […]

You May Like