फुटेज को लेकर जिम में परिजनों का हंगामा

डम्ब्ल उठाते समय गिरने से हुई थी कारोबारी की मौत

जबलपुर: रामपुर स्थित गोल्ड जिम मेें 18 अप्रैल को एक्सरसाइज के दौरान डम्ब्ल उठाते से अटैक आने से व्यापारी की मौत हो गई। इस मामले में रविवार को परिजनों ने जिम में पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने फुटेज मांगे जिसे मैनेजर ने देने से मना कर दिया हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई जिसके बाद परिजनों को फुटेज मुहैया कराए गए तब जाकर हंगामा शांत हुआ।

विदित हो कि नेपियर टाउन निवासी व्यवसायी यतीश बॉटलीवाला रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 6:30 बजे कटंगा क्रॉसिंग स्थित जिम गए हुए थे। वर्कआउट के दौरान डम्बल उठाने के दौरान अचानक गिर गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। यतीश की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई थी। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गया है। जिसका वीडियो वायरल हो गया था।

Next Post

महुकला में ट्राइडेंट ग्रुप के स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया परीक्षण

Mon Apr 21 , 2025
बुधनी: ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा ग्राम महुकला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें चैयरमेन राजिन्दर गुप्ता, मधु गुप्ता, डॉ. हैरिसन सहित पैरामेडिकल स्टाफ, ग्राम पंचायत, सरपंच, सचिव उपस्थित थे.नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 160 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सेवाओं का लाभ उठाया. अनुभवी चिकित्सकों […]

You May Like