महुकला में ट्राइडेंट ग्रुप के स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने कराया परीक्षण

बुधनी: ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा ग्राम महुकला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें चैयरमेन राजिन्दर गुप्ता, मधु गुप्ता, डॉ. हैरिसन सहित पैरामेडिकल स्टाफ, ग्राम पंचायत, सरपंच, सचिव उपस्थित थे.नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 160 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सेवाओं का लाभ उठाया.

अनुभवी चिकित्सकों ने बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया. गंभीर मामलों के लिए रेफरल और मोबाइल ए बुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहीं.इस शिविर का उद्देश्य केवल इलाज नहीं, बल्कि ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता भी बढ़ाना है. ताकि स्वस्थ गांव, समृद्ध समाज की सोच को धरातल पर उतारा जा सके.

Next Post

खाद्य विभाग ने बैरागढ़ क्षेत्र में E-KYC अभियान का किया निरीक्षण

Mon Apr 21 , 2025
भोपाल: खाद्य विभाग के अमले ने बैरागढ़ क्षेत्र में ई-केवायसी अभियान का औचक निरीक्षण किया. शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक अजीत कुजूर ने हितग्राहियों से जानकारी भी ली. माझी मोहल्ला सहित स्थानों पर वह अपनी टीम के साथ पहुंचे. यहां पर हितग्राहियों की ई-केवायसी सूची अनुसार […]

You May Like