नाबालिग युवती पर कुल्हाड़ी से हमला कर छत से नीचे फेंका

शिवपुरी। खोड़ चौकी क्षेत्र के चंदावनी गांव में धर्मेंद्र परिहार नाम के युवक ने घर में अकेली नाबालिग युवती पर कुल्हाड़ी से हमला किया और मरणासन्न हालत में उसे घसीटकर छत से नीचे फेंक दिया। लहूलुहान युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि युवती घर में अकेली थी। मां खेत पर और पिता मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र परिहार दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने पहले युवती से जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और ताबड़तोड़ वार कर दिए।

सिर और हाथ में चोट लगने से युवती बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उसे घसीटकर पहली मंजिल की छत पर ले गया और वहां से नीचे फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मोबाइल से बने इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक पीड़िता को छत की मुंडेर से लटकाकर नीचे गिरा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और खून से लथपथ युवती को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक युवती के सिर में गंभीर चोट है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

Next Post

कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

Sat Jun 6 , 2026
खंडवा। सीबीएसई द्वारा आयोजित कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (सी.टी.) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) विषयक जिला स्तरीय विवेचना (डी.एल.डी.) का सफल एवं गरिमामय आयोजन शनिवार को चयनित लीड स्कूल एंजेल्स प्लेनेट स्कूल, खंडवा में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने […]

You May Like