शिवपुरी में मकर संक्रांति पर फिर छाए लड्डू वाले कल्लू केवट

शिवपुरी:मकर संक्रांति के त्योहार पर शिवपुरी जिले का देसी अंदाज़ सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। कोलारस क्षेत्र में साइकिल पर लड्डू बेचने वाले कल्लू केवट अपने सुमधुर गीत और अनोखे प्रस्तुतीकरण से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। ढोल की थाप जैसी लय पर देसी शब्दों में गीत गाते हुए यह व्यक्ति तिल, लाई और आटे के पारंपरिक लड्डू बेच रहा है। त्योहार के माहौल में उनका यह अनूठा अंदाज़ लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि आसपास भीड़ जमा हो जाती है। कई लोग इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस लड्डू विक्रेता की पहचान कल्लू केवट के रूप में हुई है, जो शिवपुरी जिले के करेरा परगना के सिल्लारपुर गांव के निवासी हैं। वह हर दिन साइकिल से कोलारस के स्थानीय बाजारों में लड्डू बेचने आते हैं। उनकी वेशभूषा भी खास होती है, जिसमें सिर पर अनोखी टोपी और लड्डुओं से बनी माला शामिल है। उनका यही अलग अंदाज़ उन्हें दूसरे फेरीवालों से जुदा बनाता है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब कल्लू केवट अपने इस हुनर के कारण सुर्खियों में आए हैं। साल 2022 में भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब वायरल हुआ था। उस समय भी लोगों ने उनके देसी गीत और सादगी भरे अंदाज़ की जमकर तारीफ की थी।

Next Post

हत्या करने के इरादे से प्रॉपर्टी डीलर को चाकू से गोदा

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत विशाल मेगामार्ट के पास बदमाश ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के इरादे से चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक नीलेश सिंह लोधी 30 वर्ष निवासी ग्राम भड़पुरा थाना भेड़ाघाट ने रिपोर्ट […]

You May Like

मनोरंजन