सारणी क्षेत्र में बंदरों के आतंक से आम जन परेशान 

सारनी।बंदरों के आतंक से परेशान आम लोग कई संगठनों के साथ संयुक्त रूप से 20 मार्च को सारनी के शॉपिंग सेंटर में बाबा साहब प्रतिमा के सामने करेंगे मौन रख विरोध प्रदर्शन करेंगे। बंदरों से नगर वासी बेहद परेशान है और इनको पकड़ने के लिए कार्य योजना भी बनाई जा रही है। परंतु अब सारनी नगर में बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि आए दिन बंदर महिलाओं एवं बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं बंदर लोगों के घरों एवं दुकानों में घुस जाते हैं, बंदर सड़कों पर इस तरह बैठे रहते हैं कि राहगीर सड़क से नहीं गुजर सकते ना तों मॉर्निंग वाक़ ना इवनिंग वाक़ कर सकते है।

पिछले लगभग 2 साल से ज्यादा समय से नगरवासी बंदरों के आतंक से भयंकर परेशान है। अंततः नगर के शॉपिंग सेंटर में युवाओं एवं व्यापारियों व समाज के लोगों ने संयुक्त रूप से बैठक कर यह निर्णय लिया कि अब प्रदर्शन कर निराकरण की मांग करेंगे, पहले चरण में मौन आंदोलन एवं प्रतिष्ठान तीन घंटो के लिए बंद किये जायेंगे फिर भी समस्या का निदान नहीं हुआ तों आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित त्रिरत्न बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष बलवंत पाटिल ने बताया कि बुद्ध विहार में प्रार्थना सभा करते समय भी बंदर हमला कर देते हैं समाजसेवी कमलेश घोटे ने कहा कि नगर के मंदिरों में अब पूजा करना भी आसान नहीं रह गया नगर में कुछ मंदिरों को तो जालियों से कवर्ड किया गया है फिर भी बंदर लोगों को निशाना बना देते हैं।

Next Post

रंगपंचमी की गेरों की तैयारियां जारी, गेर मार्ग का हुआ निरीक्षण

Mon Mar 17 , 2025
इंदौर : इंदौर  में परम्परागत रूप से निकलने वाली रंगपंचमी की गेरों के आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी है। इंदौर में 19 मार्च रंग पंचमी के अवसर पर रंगारंग ग़ैर निकलेगी ,कलेक्टर आशीष सिंह ने आज अधिकारियों के दल के साथ गेर मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नगर […]

You May Like