विक्रम के दुरई स्वामी को चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया

नयी दिल्ली 19 मार्च (वार्ता) चीन के साथ संबंधों के फिर से धीरे-धीरे पटरी पर लौटने के बीच भारत ने ब्रिटेन में उच्चायुक्त विक्रम के दुरई स्वामी को चीन में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दुरई स्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री दुरई स्वामी, प्रदीप कुमार रावत का स्थान लेंगे। श्री दुरई स्वामी इससे पहले भी बीजिंग में भारतीय दूतावास में काम कर चुके हैं। उन्हें विदेश मामलों का खासा अनुभव है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नए राजदूत के जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की संभावना है।

चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों में लंबे समय तक चले तनाव के बाद श्री दुरई स्वामी की राजदूत के रूप में नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

युवती ने एसपी ऑफिस में किया आत्मदाह का प्रयास

Thu Mar 19 , 2026
जबलपुर: एक युवती ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समय रहते युवती को रोक लिया।बेलबाग थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला निवासी युवती का आरोप है कि पिछले 6 वर्षों से रायसेन निवासी एक युवक […]

You May Like