भोपाल: खाद्य विभाग के अमले ने बैरागढ़ क्षेत्र में ई-केवायसी अभियान का औचक निरीक्षण किया. शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति नियंत्रक अजीत कुजूर ने हितग्राहियों से जानकारी भी ली. माझी मोहल्ला सहित स्थानों पर वह अपनी टीम के साथ पहुंचे. यहां पर हितग्राहियों की ई-केवायसी सूची अनुसार समक्ष में पीओएस मशीन के माध्यम से जांच हुई.
इस दौरान बच्चों की ई-केवायसी मोबाईल एप फेज इमेज के माध्यम से कराई गई. निरीक्षण के दौरान विक्रेता, रहवासी और अधिकारी अमला साथ रहा।मप्र शासन के निर्देशानुसार 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2015 के तहत् अभियान का संचालन हो रहा है.
इसके अंतर्गत हितग्राहियों के घर-घर जाकर ई-केवायसी भौतिक रूप से उचित मूल्य दुकानों पर स्थापित पीओएस मशीन के माध्यम से किया जा रहा है. भोपाल जिले में कुल 2 लाख 45 हजार हितग्राहियों की ई-केवायसी किया जाना है. इसलिए अभियान में उचित मूल्य दुकान के विक्रेता एवं वार्ड प्रभारियों को शहरी क्षेत्र में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं के साथ ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को इस अभियान के लिए नियुक्त किए गए है
