दमकल खरीद प्रक्रिया में अनियमितता,ननि से मांगा गया स्पष्टीकरण

सतना: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम को आवंटित 2 करोड़ रुपये के बजट में से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां खरीदने का प्रावधान था। हालांकि, नगर निगम ने करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से केवल एक ही गाड़ी खरीदी, जिसके चलते इस खरीद प्रक्रिया में अनियमितता का सवाल उठा है। जिसे देखते हुए नगर निगम से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसमें यह बताया जाएगा कि यह खरीद किसकी सहमति से की गई।

इस मामले ने स्थानीय प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रबंधन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं।स्मार्ट सिटी चेयरमैन और जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में तथा स्मार्ट सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सीईओ शेर सिंह मीणा की उपस्थिति में स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 25वीं बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रस्तुत आंतरिक एजेंडे के अलावा, सोनौरा में नगर वन परियोजना में ठेकेदार के कार्य को तीन महीने का विस्तार देने का फैसला किया गया। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के आउटसोर्स कर्मचारियों और अधिकारियों के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया।

Next Post

सागर के राहतगढ मे 24 घंटे मे 4 इंच बारिश

Fri Jun 27 , 2025
सागर:सागर जिले मे मानसून के मेहरबान होने के बाद से रूक रूक कर बारिश का दौर चल रहा है। बीते चौबीस घंटे के दौरान राहतगढ क्षेत्र मे लगभग चार इंच बारिश दर्ज की गई है तो वही जून माह मे ही राहतगढ क्षेत्र मे लगभग आठ इंच बारिश दर्ज हुई। […]

You May Like

Play sound