चाकू की नोक पर मोबाइल स्कूटी लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

सतना: चाकू की नोक पर स्कूटी और मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी कोलगवां सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जुलाई की रात करीब 11:20 बजे, फरियादी अमित श्रीवास्तव उम्र 23 वर्ष निवासी आदर्श नगर नईबस्ती अपने दोस्त अश्वनी शुक्ला के साथ मंदिर से लौटकर आईटीआई के पास गल्ला मंडी मोड़ पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने पहले फरियादी से पैसे मांगे और मना करने पर धारदार चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी चाकू की नोक पर पीड़ित के दोस्त का सैमसंग A-73 मोबाइल और फरियादी की होण्डा स्कूटी (नंबर MP19ZJ7413) जबरन लूटकर मौके से फरार हो गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोलगवां में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी कड़ी में कोलगवां पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों व हुलिए के आधार पर त्वरित घेराबंदी करते हुए तीनों संदेहियों को धर दबोचा। सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिनकी निशानदेही पर लूटा गया मशरूका बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल बाल्मीक पिता संतोष बाल्मीक उम्र 19 वर्ष निवासी आईटीआई के पास हरिजन बस्ती और भारत उर्फ राजेन्द्र उर्फ छोटू बंसल पिता पप्पू बंसल उम्र 21 वर्ष निवासी आईटीआई बसोर बस्ती और एक विधि विरुद्ध बालक के तौर पर बताई गई।

Next Post

समारोह में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu Jul 16 , 2026
सीहोर। रोटरी क्लब का 55 वां इंस्टॉलेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. पदाधिकारियों ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री प्रीति नायक आईएएस थीं. इस अवसर पर रोटेरियन कमर अहमद सिद्दीकी ने अध्यक्ष एवं रोटेरियन रघुनंदन निगोदिया ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की. शपथ […]

You May Like