रोजीवे गांव में 40 हजार घनमीटर अवैध खनन मामले में नोटिस जारी, होगी वसूली कार्रवाई

भोपाल। हुजूर क्षेत्र में आने वाले रोजीवे गांव में करीब दो महीने पहले समतलीकरण के नाम पर अवैध खनन का मामला सामने आया था. जिसमें 30 जून को हुजूर तहसीलदारन और खनिज अधिकारियों ने कार्रवाई की थी. अवैध खनन की जांच के बाद जिला खनिज के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कलेक्टर को दो बार रिपोर्ट भी दी थी, लेकिन कलेक्टर प्रियंक मिश्रा कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे. कलेक्टर ने दो बार जांच रिपोर्ट खनिज अधिकारियों को वापस कर दी थी. अब फिर से जांच करके जिला खनिज ने अवैध खनन करने वालों को नोटिस जारी किए हैं. जानकारी के अनुसार दो से तीन लोगों को नोटिस दिए गए हैं. जिला खनिज अधिकारी मेहताब सिंह रावत के अनुसार अवैध खनन करने वालों पर वसूली की कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए वसूली के नोटिस हाल ही में दिए हैं.

यह है मामला

रोजीवे गांव में एक स्थानीय किसान हरिचरण की 15 एकड़ निजी भूमि पर जमीन को समतल करने की अनुमति खनिज विभाग से ली गई थी. अवैध खनन और बिक्री की जा रही थी. अनुमति का दुरुपयोग करते हुए माफियाओं ने पोकलेन मशीनों के जरिए करीब 40 हजार घनमीटर खुदाई की गई. नियमों को ताक पर रखकर दो महीनों के भीतर करीब 600 डंपर कोपरा निकालकर खुले बाजार में बेच दिया गया था. जांच में शैलेंद्र भदौरिया और शेखर पंवार के नाम सामने आए थे. बाकी लोगों की भूमिका की जांच की गई थी. करीब 40 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने की बात सामने आई थी.

 

Next Post

दिव्यांगजनों को योजनाओं का मिले शत-प्रतिशत लाभ, स्वरोजगार से जोड़कर बनाएं आत्मनिर्भर

Fri Aug 28 , 2026
भोपाल। दिव्यांगजनों की सेवा परमात्मा की सच्ची सेवा है. दिव्यांगजनों को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप सभी शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं. उन्हें स्वरोजगार योजनाओं से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाएं साथ ही समाज में विशिष्ट स्थान दिलाएं. यह बात संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की […]

You May Like