
अनूपपुर 25 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक कार से पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चचाई थाने की पुलिस ने एक लग्जरी कार से 14 पैकेट में 71 किलो 800 ग्राम गाँजा कल जब्त किया है। महाराष्ट्र की उक्त गाड़ी में सवार रिज़वान खान और महिला शबाना से जब गाँजे के वैध दस्तावेज़ माँगे गए तो वे देने में असफल रहे।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में आज पेश किया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
