आवास लोन के नाम पर 60 हजार ऐंठे

जबलपुर। विजयनगर थाना अंतर्गत बल्दीकोरी की दफाई कांचघर निवासी युवक को आवास लोन दिलाने के नाम पर जालसाज ने 60 हजार रूपए ऐंठ लिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को राजकरण कोरी 32 वर्ष निवासी बल्दीकोरी की दफाई कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दुर्गेश तिवारी निवासी प्रोफेसर कॉलोनी माढ़ोताल से आवास लोन फाईनेंस कराने की बात को लेकर पिछले वर्ष जून 2025 में मिला था जिसने उसे आवास योजना के तहत जो नगर निगम द्वारा मकान दिलवाये जाते हैं उनका फाईनेंस कराने का काम करना बताया एवं एक सप्ताह में उसका आवास योजना के तहत नगर निगम द्वारा जो कुदवारी में घर दिये जा रहे हैं वहां मकान फाईनेंस करवा देगा, दुर्गेश तिवारी के कहने पर वह विजयनगर स्थित घड़ी चौक पर 60 हजार ट्रांसफर कर दी थी लेकिन लोन फाइनेंस नहीं हुआ। पैसे वापस मांगने पर दुर्गेश तिवारी वापस नहीं कर रहा हैै।

Next Post

जहरीले कीड़े ने काटा, वृद्धा की मौत

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में जहरीले कीड़े ने एक वृद्धा को काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नवीन सतनामी 25 वर्ष निवासी कांचघर ने सूचना दी कि उसकी दादी सुंदर बाई सतनामी 72 वर्ष को बीती रात लगभग 8 बजे बाथरूम गयी थीं जिन्हे जहरीले […]

You May Like