सीधी सांसद के प्रयास से सीधी–सिंगरौली-ब्यौहारी में सड़क विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सीधी। सीधी संसदीय क्षेत्र में आधारभूत विकास को नई मजबूती मिली है। क्षेत्र में सड़कों की स्वीकृति मिलने पर सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में उनके संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सीधी एवं सिंगरौली जिलों तथा शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि सीधी जिले में 36, सिंगरौली जिले में 41 तथा ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कों सहित कुल 88 सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से आधारभूत संरचना सुदृढ़ होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और सामाजिक विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Next Post

मौसम का कहर किसानों पर बरपा, कार्यालय में बैठकर ज्ञान सिंह ने दिया ज्ञान- नहीं हुआ नुकसान

Thu Feb 19 , 2026
धार। बुधवार रात को अचानक आए आंधी तूफान ने किसानों पर कहर बरपा दिया कई स्थानों पर गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ तो वहीं कई स्थानों पर खुले में सूखने के रखी लहसुन की फसल भी गिली होकर खराब होने की कगार पर पहुंच गई अचानक मौसम में आए […]

You May Like