
भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रंजिश में एक युवक की पिटाई करते कुछ आरोपियों का वायरल वीडियो शनिवार को सामने आया. इलाके में रहने वाले दो बदमाशों के नाम सामने आए हैं. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
जानकारी के मुताबिक हमनान नाम के युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया. वीडियो में पिटाई करते इब्राहिम के साथ सिकंदर नाम के बदमाश और उसके साथी दिख रहे हैं. हमनान पर आरोपियों ने लात-घूसे बरसाते हुए उस पर डंडो से भी हमला किया. इस वारदात का वीडियो भी आरोपियों की तरफ से ही बनाया गया.
कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने वायरल वीडियो को लेकर बताया कि मामला 26 सितंबर का है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
