
भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक 16 साल की लड़की ने अपने से दो साल बड़े पड़ोसी आरोपी लड़के पर बलात्कार और धमकी का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक 18 साल के आरोपी युवक और पीड़िता का परिवार एक ही मकान में किराए से रहता है. दोनों की जान पहचान पहले होने से उनके बीच दोस्ती भी थी. करीब डेढ़ महीने से दोनो के बीच मतभेद हो गए. हाल ही में नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ थाने पुहंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. नाबालिग से प्रारंभिक पूछताछ जारी है और कथित अपराध की परिस्थितियों का पता लगाने में पुलिस जांच कर रही है.
