दिन में चिलचिलाती धूप के बाद मंडराए बादल

जबलपुर। शनिवार को दिन में सूरज के तीखे तेवर देखने मिले। चिलचिलाती धूप और उमस के साथ झुलसाती गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बादलों ने डेरा डाल लिया। बीच-बीच में सूर्यदेव और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 67 और शाम को 50 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तरी हवाएं 7 से 8 किमी की रफ्तार से चली। मौसम विभाग की माने तो ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ट्रफ़ उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से पूर्वी विदर्भ तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। आज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है।

Next Post

दहेज व आत्महत्या मामले में पति को दस साल की सजा, रिश्तेदार दो भाई भी दंडित

Sat May 31 , 2025
जबलपुर। अपर सत्र न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना की अदालत ने तितिक्षा तिवारी आत्महत्या मामले में उनके पति व उसके दो रिश्ते के भाईयों को दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी पति नितिन शुक्ला दस साल के कारावास व दो लाख से अधिक के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं सह […]

You May Like