चावल महँगा, गेहूँ सस्ता, तेलों में तेजी, चीनी-गुड़ नरम, दालों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) घरेलू जिंस बाजारों में बुधवार को गेहूँ में नरमी रही जबकि चावल के दाम बढ़ गये। खाद्य तेलों में भी तेजी का रुख रहा। दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया जबकि गुड़ और चीनी के भाव टूट गये।
घरेलू थोक बाजारों में चावल की औसत कीमत 17 रुपये बढ़कर 3,820.07 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गयी। गेहूँ पाँच रुपये टूटकर 2,817.06 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी करीब 11 रुपये सस्ता हुआ और 3,274.03 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
खाद्य तेलों में तेजी रही। मूँगफली तेल औसतन 38 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। सरसों तेल 61 रुपये और सोया तेल करीब 33 रुपये प्रति क्विंटल महँगा हुआ। वनस्पति के दाम में 66 रुपये प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की गयी। सूरजमुखी तेल करीब 67 रुपये और पाम ऑयल लगभग 68 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ा।
दाल-दलहनों में तेजी का रुख रहा। दलहन बाजार में मसूर दाल की कीमत लगभग स्थिर रही। चना दाल 24 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल का औसत भाव करीब 17 रुपये घट गया। उड़द दाल में करीब 24 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी रही। दाल मूंग में लगभग दो रुपये की मामूली तेजी रही।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव करीब चार रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। चीनी भी दो रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई है।

Next Post

हरित सामग्री, स्वच्छ बिजली से कार्बन उत्सर्जन काफी घटा सकता है घरेलू वाहन उद्योग: सीईईडब्ल्यू

Wed Jul 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (वार्ता) ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य रही राजधानी की प्रतिष्ठित संस्था काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि कम कार्बन उत्सर्जन वाले तरीकों से विनिर्मित हरित इस्पात और स्वच्छ बिजली को अपनाने पर देश […]

You May Like