गैस एजेंसियों में लंबी लाइनें, ओटीपी न आने से उपभोक्ता परेशान

सिंगरौली: इन दिनों गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। गैस बुकिंग के दौरान ओटीपी नहीं आने की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

देश प्रदेश के कई जिलों में गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है। गैस बुकिंग करते समय ओटीपी नहीं आने की समस्या के कारण उपभोक्ता एजेंसियों तक पहुंच रहे हैं, जिससे वहां लंबी कतारें लग रही हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने के कारण ऑनलाइन बुकिंग पूरी नहीं हो पा रही है, जिसके चलते उन्हें एजेंसी पहुंचकर बुकिंग करानी पड़ रही है।
वहीं गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है।
हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि ऑनलाइन बुकिंग की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो लोगों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Next Post

केयरटेकर पर सोने के जेवर चोरी करने का आरोप

Fri Mar 13 , 2026
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में एक मकान से सोने के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने केयरटेकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि नंदा नगर में रहने वाले 41 वर्षीय दीपक पंचौली की शिकायत पर ममता कुशवाह उम्र 18 […]

You May Like