केयरटेकर पर सोने के जेवर चोरी करने का आरोप

इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में एक मकान से सोने के जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने केयरटेकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि नंदा नगर में रहने वाले 41 वर्षीय दीपक पंचौली की शिकायत पर ममता कुशवाह उम्र 18 साल निवासी भागीरथपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया है.

फरियादी का कहना है कि बुधवार 11 मार्च को आरोपी केयरटेकर ने घर की अलमारी में रखे पुराने इस्तेमाल के सोने के जेवर चोरी कर लिए. इनमें एक सोने की चेन, एक मांग टीका, कानों की एक जोड़ी लटकन, मंगलसूत्र के दो पेंडिल और सोने के छह मोती शामिल हैं. मामले में परदेशीपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ग्वालियर में अब हर कॉलोनी में चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य, सभी कॉलोनियों के लिए नया नियम

Fri Mar 13 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहर की छोटी-बड़ी मिलाकर एक हजार से अधिक कॉलोनियों की अनुमति में ईवी चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम नई विकसित हो रही कॉलोनियों के साथ-साथ पुरानी कॉलोनियों पर भी […]

You May Like