ग्वालियर: ग्वालियर में ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब शहर की छोटी-बड़ी मिलाकर एक हजार से अधिक कॉलोनियों की अनुमति में ईवी चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम नई विकसित हो रही कॉलोनियों के साथ-साथ पुरानी कॉलोनियों पर भी लागू होगा। यह आदेश नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लोग अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ें। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात, जैसे ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करना जरूरी हो गया है।
