
कुसमी। कुसमी ब्लॉक के टमसार में वाटरशेड यात्रा अभियान का भव्य समारोह कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह के मुख्य आतिथ्य, टमसार सरपंच मकरंद सिंह उइके की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जनपद सदस्य जमुनी देवी, सरपंच फूलबाई सिंह ठाढ़ीपाथर, सरपंच मेडऱा कुंवर देव सिंह, सरपंच खोखरा पार्वती सिंह, सरपंच गुड़वाधार रामबाई सिंह विशिष्ट अतिथि, जिला परियोजना अधिकारी वाटरशेड सीधी दीपक अहिरवार, स्वच्छ भारत मिशन परियोजना अधिकारी सुचिता सिंह, इंजी.विवेक तिवारी, चित्रार्थ सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, ईश्वरदीन सिंह, डॉ.रामाधार साहू की उपस्थिती मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पानी रोको अभियान में रैली निकालकर ग्रामवासियो को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह ने कहा कि जल है तो जीवन है, यह हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि स्वयं व अपनों के लिए पानी और मिट्टी को बचाना है। भारत सरकार द्वारा चलाए गए वाटरशेड योजना को अच्छी तरह संचालित करने के लिए बधाई देती हूं। यहां जल रोकने का अच्छा काम हो रहा है पानी को बचाया जा सकता है बनाया नही जा सकता। टमसार सरपंच मकरंद सिंह उइके ने कहा कि जल ही जीवन है, पानी को बचाना आप सबका सहभागिता है और जिम्मेवारी है। पानी को संचित करें, पानी को रोकने का प्रयास करें।
