उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का होगा लगातार होगा उन्नयन : किम यो जोंग

उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का होगा लगातार होगा उन्नयन : किम यो जोंग

मास्को, 27 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का लगातार उन्नयन किया जाएगा और वे सुरक्षा की सबसे अच्छी गारंटी बने रहेंगे। यह बात कोरियन वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति का सामान्य विभाग की निदेशक और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कही।

कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, किम यो जोंग ने कहा, “हमारा रुख़ एक जैसा और स्पष्ट है कि परमाणु प्रतिरोध देश की संप्रभुता के लिए एक भरोसेमंद ढाल और सुरक्षा की सबसे अच्छी गारंटी है। उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता को बिना किसी रुकावट के लगातार बेहतर बनाया जाएगा।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विरोधी ताकतों के कारण उत्पन्न हुए संकट के बीच यह बचाव ज़रूरी है।

.....

Next Post

नियो ग्रुप ने अनिर्बाण बनर्जी को सह-संस्थापक और चीफ पीपल एंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर नियुक्त किया

Mon Jul 27 , 2026
मुंबई, 27 जुलाई (वार्ता) परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी नियो ग्रुप ने श्री अनिर्बाण बनर्जी को सह-संस्थापक और चीफ पीपल एंड ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस नियुक्ति के साथ उसने अपने समूह नेतृत्व को और मजबूत किया है, […]

You May Like