80 % जली नवविवाहिता वेंटिलेटर पर, मायके पक्ष का थाने में हंगामा

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता को जिंदा जलाने के सनसनीखेज मामले में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सोमवार को थाने में जमकर हंगामा किया. गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती युवती ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए बयान में पति का नाम लिया, लेकिन मायके वालों का आरोप है कि वारदात में सिर्फ पति ही नहीं, सास-ससुर समेत पूरा ससुराल पक्ष शामिल है.

खेड़ापति हनुमान मंदिर निवासी 23 वर्षीय पायल इस समय अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर है. वह करीब 80 प्रतिशत तक जल चुकी है. रविवार रात हुए इस घटना के बाद पुलिस ने फिलहाल पति शंकर को हिरासत में लिया है, जो पेशे से पेंटर है. पायल के भाई अर्जुन ने आरोप लगाया कि शंकर दहेज के लिए बहन को लगातार प्रताड़ित करता था. कुछ दिन पहले वह मायके आई थी और बताया था कि शंकर ने इलाज के नाम पर 50 हजार रुपए की मांग की थी.

जब परिवार ने रुपए देने से इनकार किया, तो रविवार रात उसका शंकर से विवाद हुआ. इसके बाद शंकर ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर पायल को आग लगा दी. घटना की सूचना पर पायल के मायके पक्ष के लोग सोमवार को चंदन नगर थाने पहुंचे और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. उनका कहना था कि सिर्फ पति को हिरासत में लिया गया है, जबकि ससुराल के अन्य सदस्य भी घटना में शामिल हैं.

पुलिस ने समझाइश देकर परिजनों को रवाना किया और पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया. परिजनों ने पुलिस बताया कि पायल के दो छोटे बच्चे हैं एक चार महीने की बेटी और तीन साल का बेटा. फिलहाल पुलिस मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती द्वारा दिए गए प्रारंभिक बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है. थाना प्रभारी इंद्रमणी पटेल ने बतायाकि पीड़िता के होश में आने के बाद उसके विस्तृत बयान लिए जाएंगे और उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी

Next Post

नाजिम ने यश नाम से बनाई पहचान पकड़ा गया, मोबाइल जांच जारी

Tue Jul 29 , 2025
इंदौर: राजमहल कॉलोनी में एक युवक नाजिम, जो खुद को यश नाम से पहचान दे रहा था, को संदिग्ध मानते हुए रहवासियों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं की मदद से जूनी इंदौर थाने पहुंचाया. युवक एक युवती से संपर्क में था, जिससे क्षेत्र में नाराजगी फैली. पूछताछ में असली पहचान सामने […]

You May Like

Play sound