रुपया 10 पैसे मजबूत

रुपया 10 पैसे मजबूत

मुंबई, 11 जून (वार्ता) आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 85.57 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबार दिवस रुपया 85.67 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया पांच पैसे की बढ़त लेकर 85.62 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान डॉलर की बिकवाली होने से 85.52 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली होने से यह 85.69 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 85.67 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 10 पैसे मजबूत होकर 85.57 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Next Post

विश्व बैंक ने की भारत के विकास पूर्वानुमान में 0.40 प्रतिशत की कटौती

Wed Jun 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) विश्व बैंक ने व्यापार तनाव और नीति अनिश्चितता के बढ़ने से वैश्विक विकास दर के इस साल 2008 की वैश्विक मंदी के बाद सबसे कम रहने की उम्मीद जताते हुये भारत सहित दुनिया की लगभग 70 प्रतिशत अर्थव्यवस्थाओं के विकास पूर्वानुमान में कटौती कर दी […]

You May Like

मनोरंजन