अमोनियम नाईट्रेट से भरा वाहन मुड़वानी डैम पर पलटा

सिंगरौली। जयंत चौकी क्षेत्र के मुड़वानी डैम के पास आज दिन गुरूवार की सुबह जयंत में संचालित आईडीएल कंपनी का वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से ज्वलंनशील पदार्थ सड़क पर गिर गया। वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईडीएल कंपनी का अमोनियम नाईट्रेट ज्वलनशील पदार्थ कंपनियों में जा रहा था, जैसे ही वाहन मुड़वानी डैम पर पहुंचा तो चालक से वाहन अनियंत्रित हो गया। बताया जाता है कि वाहन के पलट जाने से वाहन में भरे अमोनियम नाईट्रेट की बोरियां भर-भराकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि सभी बोरियां पैक थी। जिसके चलते सड़क पर अमोनियम नाईट्रेट फैला नही। इस घटना में वाहन चालक वाहन में फंस गया था। राहगीरों और अन्य वाहन चालको के द्वारा तत्काल मदद के लिए पहुंचे और वाहन में फंसे चालक को तत्काल बाहर निकाला गया। जहां चालक को छुटपुट चोटें आई थी। ज्वलनशील पदार्थ सड़क पर बिखर गया था। जिसे तत्काल साफ कराया गया। ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाये। वहीं इस संबंध में जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने जानकारी देते हुये बताया कि आईडीएल कंपनी का वाहन अनियंत्रित होकर मुड़वानी डैम पर पलट गया था। वाहन में अमोनियम नाईट्रेट भरा था। इस घटना में कोई अताहत नही हुआ है। चालक को वाहन से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Next Post

सडक़ हादसे में युवक की मौत

Thu Aug 28 , 2025
छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव पावरहाउस के समीप सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद से मृतक के माता-पिता सदमे में हैं। जानकारी […]

You May Like