सडक़ हादसे में युवक की मौत

छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनगांव पावरहाउस के समीप सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद से मृतक के माता-पिता सदमे में हैं। जानकारी अनुसार यशवर्धन पिता ओम नारायण तिवारी उम्र 21 साल अपने साथी आयुष पिता देवेंद्र धुर्वे के साथ सतीजा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने जा रहा था। इस दौरान महाजन लॉन के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन फरार हो गया। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची 108 से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने जांच के बाद यश को मृत घोषित कर दिया। वही आयुष को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इकलौता पुत्र था मृतक

बता दें कि मृतक यशवर्धन तिवारी अपने माता-पिता की इकलौता पुत्र था। हादसे में मौत होने के बाद उसके माता पिता को रो-रो कर बुरा हाल है। उसके माता-पिता सदमे में है। मृतक माता-पिता का एकमात्र सहारा था।

Next Post

बहुत परेशान हूं…कहते हुए युवक ने खाया सल्फास, मौत 

Thu Aug 28 , 2025
जबलपुर। कोतवाली निवासी एक युवक ने भाई को फोन कर कहा कि बहुत परेशान हूं और सल्फास का सेवन कर लिया। पुलिस ने बताया कि साहिल यादव 27 वर्ष निवासी नया मोहल्ला बाबली के पास ओमती ने सूचना दी कि उसका भाई संदीप ठाकुर उसे फोन करके बोला कि बहुत […]

You May Like