राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव के लिए शर्मा चुनाव अधिकारी नियुक्त

बीकानेर, 26 जुलाई (वार्ता) राजस्थान शतरंज संघ के कार्यकारिणी के 28 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिये सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष एवं राजस्थान शतरंज संघ के अध्यक्ष महावीर रांका ने शनिवार को बताया कि राजस्थान शतरंज संघ की कार्यकारणी का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अगली कार्यकारिणी चुनने के लिये पूर्व न्यायाधीश शर्मा राजस्थान शतरंज संघ से संबद्ध जिला शतरंज संघों की नवीनतम मतदाता सूची के अनुसार चुनाव सम्पन्न करवायेंगे।
उन्होंने बताया कि पूर्व न्यायाधीश शर्मा से बात करके उनकी सहमति ली जा चुकी है। चुनाव बीकानेर में सम्पन्न किये जायेंगे। इसी अनुसार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। प्रत्येक जिला संघ को एक मत देने का अधिकार होगा।
श्री रांका ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय शतरंज ने पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ी है। विश्व चैंपियनशिप, ओलम्पियाड के महिला और पुरुष वर्ग में और अब महिला विश्व कप में भारतीयों ने कब्जा किया है। विश्व के शीर्ष 10 खिलाड़ियों की वरीयता सूची में भी भारतीयों का दबदबा है। चार भारतीय इस सूची में शामिल हैं। जल्दी ही राजस्थान को दूसरा ग्रैंडमास्टर मिलने की उम्मीद है।

Next Post

छत्तीसगढ़ की टीम ने अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

Sat Jul 26 , 2025
रायपुर 26 जुलाई (वार्ता) 47वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी की टीम ने तीन पदक जीतें हैं। विद्युत कर्मियों ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में आयोजित दो दिवसीय (22 जुलाई – 23 जुलाई) ब्रिज प्रतियोगिता मे मास्टर्स प्लेयर (पेयर) श्रेणी मे रजत पदक,टीम इवेंट श्रेणी […]

You May Like