पुलिस ने बाइक लूट की घटना का किया पर्दाफाश, चार बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने बाइक और मोबाइल लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात में शामिल पांचवा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है. आरोपियों ने राहगीर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था. राहगीरों को चाकू दिखाकर डराते हुए वाहन चोरी की वारदात आरोपियों ने किया था.

पुलिस उपायुक्त जोन – 3 अभिवन चौकसे ने बताया कि बीते 20 नवंबर को फरियादी मोहम्मद फैजान (19) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. फरियादी मूलतः हैदरगढ उत्तरप्रदेश का निवासी है. फैजान ने बताया कि देर रात को वह अपने एक साथी को भोपाल रेल्वे स्टेशन पर मिलने के लिए गया था. रात के 3 बजे काजी कैम्प आते समय नादरा बस स्टैण्ड से दो अलग-अलग गाङियों में बैठे 4 लङको ने फैजान का पीछा करते हुए गाङी रुकवाई. फैजान से डर के कारण गाङी नही रोकी, तभी एक बाइक पर सवार दो लड़कों ने उसकी गाडी के आगे लाकर अपनी बाइक खड़ी कर दी. चौकसे ने बताया कि घटना के दौरान आरोपी लड़कों ने फैजान के साथ मारपीट करते हुए चाकू निकाल कर बाइक और मोबाइल छीन लिया.

फरियादी की रिपोर्ट में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियो की पहचान कर सभी की गिरफ्तारी की. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल और आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज करते हुए तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान की गई. आरोपियों हैदर उर रहमान (22), मुईन खान (20) नुमान अली और अरमान उर्फ अररु (19) को थाना लाकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपियों ने फरियादी के घटना घटित करना की बात को स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना मे प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया है.

पुलिस उपायुक्त जोन-3 शालिनी दीक्षित ने घटना को लेकर बताया कि मामले में आरोपी हैदर उर रहमान की गिरफ्तारी 4 दिसबंर को ही कर ली गई थी. आरोपी अभी जेल में है, मामले में आरोपियो की मदद करने वाला एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिससे घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाईल बरामद किया जाना है. दीक्षित ने बताया कि फरारा आरोपी सिहोर जिले का रहना वाला है और आरोपी अभी धार्मिक कार्यों में शामिल होते हुए 40 दिनों के लिए खास जगह पर गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस ने रिमांड पर लिया है. थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि आरोपी शहर की और किन आपाराधिक घटनाओं में शामिल रहे. इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी.

Next Post

ISSF वर्ल्ड कप फाइनल-2025 में ऐश्वर्य तोमर के रजत पदक जीतने पर सीएम डॉ यादव ने दी बधाई

Sun Dec 7 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर खरगोन निवासी और अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को दोहा (कतर) में आयोजित ISSF World Cup Final-2025 के 50m Rifle 3 Positions Men’s इवेंट में रजत पदक जीतने पर बधाई दी। सीएम यादव ने पोस्ट में कहा कि […]

You May Like