
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर खरगोन निवासी और अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को दोहा (कतर) में आयोजित ISSF World Cup Final-2025 के 50m Rifle 3 Positions Men’s इवेंट में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
सीएम यादव ने पोस्ट में कहा कि ऐश्वर्य तोमर की यह उपलब्धि प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कामना की कि वे इसी प्रकार आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और भारत का नाम विश्व मंच पर रोशन करते रहें।
ऐश्वर्य तोमर लगातार अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतते आ रहे हैं, और इस हालिया उपलब्धि ने एक बार फिर उनके प्रतिभा और समर्पण को साबित किया है।
