सतना:राज्य शासन के निर्देशानुसार शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले में धूमधाम से आयोजित किया गया। जिला प्रशासन सतना द्वारा सीईओ जिला पंचायत संजना जैन की उपस्थिति में जगतदेव तालाब परिसर के कांच मंदिर में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भक्तिभावना से ओत-प्रोत माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत, नगर पालिक निगम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया।
सीईओ जिला पंचायत संजना जैन सर्वप्रथम मंदिर में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की भव्य झांकी का दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। तदुपरांत भजन मंडली के बीच बैठकर भजन का श्रवण किया। इस मौके पर उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह, सहायक संचालक महिला बाल विकास श्यामकिशोर द्विवेदी, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एससी राय, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एसपी तिवारी, कलाकार केके शुक्ला सहित खेल विभाग, सामाजिक न्याय और महाविद्यालय का स्टाफ तथा बडी में छात्र-छात्रायें एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
