भाजपा बोली: हर वर्ग लाभान्वित, कांग्रेेस ने कहा झूठी घोषणाएं,वादे पूरे नहीं

जबलपुर। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प इस बजट के माध्यम से और सशक्त होगा। बजट में किसी भी तरह का नया टैक्स जनता पर नहीं लगाया गया है, और  हर वर्ग को लाभान्वित करने वाले प्रावधानों किए गये। यह बजट भाजपा के जनसेवा के संकल्प को मजबूती से दोहराता दिखता है। बजट हर वर्ग के लोगों को सशक्त करेगा। वही कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बजट पूर्व बजट की भांति सिर्फ एक दिन की खबरों से खुश होने वाला बजट है। सरकार झूठी घोषणाएं कर  वाह वाही लूटना चाहती है। आम नागरिकों ने बजट को महंगे और सस्ते के चश्में से देखा।

क्या बोले जनप्रतिनिधि

बजट वर्ष 2047 तक विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि का विराट रोडमैप है। बजट राज्य को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

राकेश सिंह, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री

हर क्षेत्र में सौगात देने वाला और मध्यप्रदेश को विकास की राह पर द्रुत गति से बढ़ाने वाला बजट निरूपित किया है। भाजपा का आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प इस बजट के माध्यम से और सशक्त होगा।

आशीष दुबे, जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद

किसानोंं के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं, छात्रों और समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने वाले प्रावधानों का समावेश है। डबल इंजन सरकार मध्यप्रदेश के अन्नदाता किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के समग्र उत्थान के लिए पूर्ण मनोयोग से सेवारत है।

अशोक रोहाणी, विधायक केन्द्र

प्रदेश के वित्त मंत्री ने साल 2025-26 का राहत भरा बजट पेश किया है, इसमें बुजुर्गों से लेकर बच्चों, महिलाओं, किसानों सभी का ख्याल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार ने रखा है।

अभिलाष पाण्डे, विधायक

क्या बोले कांग्रेसी

नए बजट में जो संकल्प पत्र और वादे किए थे वह भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए बजट में कटौती की गई है। लाडली बहनों की संख्या भी कम कर दी है, किसानों को फसल पर 3100 का वादा और एमएसपी गायब है।

लखन घनघोरिया, विधायक

आगामी बजट बनाने की जगह पिछले वर्ष के किए कार्यों की जानकारी प्रदेश को दे देते, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता सरकार कथनी की करनी में क्या अंतर है दिखने लगता। बजट में झूठी घोषणा ही बजट का मूल स्वरूप है

दिनेश यादव,  पूर्व महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस

इन्होंनेे क्या बोला

जबलपुर के समीप घुघवा जीवाश्म केंद्र के पुनरुत्थान की योजना से इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जबलपुर में भी क्रोकोडाइल घडिय़ाल पार्क बनाया जा सकता है जिससे पर्यटन उद्योग लाभान्वित होगा।

हिमांशु खरे, उपाध्यक्ष

फेडरेशन आफ मध्य प्रदेश चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

सकल घरेलू उत्पाद जितना बढ़ेगा उतना रोजगार बढ़ेगा, जितना रोजगार बढ़ेगा गरीब उतना ऊपर आएगा, प्रति व्यक्ति आय जितनी ऊपर आएगी, अंत्योदय का सिद्धांत उतना काम करेगा।

सीए अखिलेश जैन

मध्य प्रदेश सरकार के इस वर्ष के बजट मे विगत वर्ष की तुलना मे 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। किसानों के हक मे इस बढ़ोत्तरी का 3 प्रतिशत हिस्सा ही आया है। गांव, खेत, किसान का बजट कुल बजट का 9 प्रतिशत है। जो हमारी 60 प्रतिशत आबादी के लिए अपर्याप्त है।

इंजी. के के अग्रवाल

अध्यक्ष, भारत कृषक समाज

महाकौशल म.प्र.

( किसानों का गैर राजनैतिक, वर्ग विहीन, राष्ट्रीय संगठन )

Next Post

सूचना तंत्र मजदूर रखें, बदमाशों पर कार्यवाही करें  

Thu Mar 13 , 2025
जबलपुर। होली पर्व को लेकर  पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह द्वारा कंट्रोल रूम में बुधवार को बैठक ली गई। बैठक में आईजी ने कार्यक्रमों, व्यवस्थाओं की जानकारी ली।  इसके साथ ही निर्देश दिए कि होलिका प्रतिमायें परम्परागत स्थानों पर ही रखी जाये जहां भी होलिका प्रतिमायें रखी […]

You May Like