न्यायिक परिसर में विधिक जागरूकता शिविर और पौधारोपण

सीधी।तहसील न्यायालय रामपुर नैकिन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव मुकेश कुमार शिवहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट परमानंद सनोडिया एवं अरहम खान, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में आम नागरिकों को विधिक अधिकार, नि:शुल्क सहायता, नालसा हेल्पलाइन, लोक अदालत एवं मध्यस्थता योजना की जानकारी दी गई।

इसके पश्चात पंच-ज अभियान के अंतर्गत न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुकेश शिवहरे ने पौधारोपण के पर्यावरणीय, सामाजिक व स्वास्थ्य लाभों को रेखांकित करते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व आमजन भी सम्मिलित हुए और पौधों की देखरेख का संकल्प लिया।

Next Post

शाहरूख , मैसी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार

Fri Aug 1 , 2025
नयी दिल्ली , 01 अगस्त (वार्ता) किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान और अभिनेता विक्रांत मैसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। राजधानी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की […]

You May Like