वीकेंड नाइट कॉम्बिंग के दौरान 389 बदमाशों पर पुलिस ने की कार्रवाई

इंदौर: शहर में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने शनिवार रविवार की दरमियानी रात बड़ा अभियान चलाते हुए 389 बदमाशों पर कार्रवाई की और 140 से अधिक वारंट तामील किए. चारों जोन में एक साथ उतरी पुलिस ने रातभर चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी कर असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा.चारों जोन में एक साथ उतरी पुलिस ने 389 बदमाशों की जांच, वहीं मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 140 से ज्यादा वारंट तामील करवाए. इस दौरान पुलिस ने शहरभर में बैरिकेडिंग, वाहनों की जांच भी की. जिसमें पुलिस को 176 नशे में वाहन चलाते वाहन चालक पकड़े. इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार व नशाखोरी पर भी कार्रवाई.

जबकि ड्रोन से हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी. शनिवार रविवार की दरमियानी रात चलाए गए इस विशेष अभियान में शहर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल सक्रिय रहा. अधिकारियों और जवानों ने मिलकर गुंडे बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की. रातभर पेट्रोलिंग कर ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और आवश्यकतानुसार मौके पर ही कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान कुल 389 बदमाशों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं कई संदिग्धों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया.

विभिन्न मामलों में 140 से अधिक वारंट तामील किए गए, जिनमें 27 स्थायी, 40 गिरफ्तारी और 73 जमानती वारंट शामिल हैं. शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की गई. संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई. इस दौरान 176 लोग शराब पीकर वाहन चलाते पाए, जिनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया.

अलावा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते तीन लोगों और गांजा सेवन करते एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से हॉटस्पॉट और शैडो एरिया की निगरानी की गई. साथ ही निगरानीशुदा बदमाशों के डोजियर अपडेट कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे.

Next Post

यातायात पुलिस का सख्त एक्शन, बनाए नौ चालान

Mon Apr 20 , 2026
आष्टा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने ट्रैफिक प्रभारी शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में लगातार कस्बा भ्रमण कर प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई डीजीपी […]

You May Like

मनोरंजन