टाटा ट्रक से 20.10 लाख की 335 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

नीमच। अवैध शराब की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी के एक ट्रक से 335 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में नयागांव पुलिस टीम द्वारा की गई।

सूचना पर हाईवे पर की गई तलाशी

पुलिस के अनुसार 18 अगस्त 2026 की रात नयागांव पुलिस को अवैध शराब के परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन हाईवे स्थित जावद चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

इसी दौरान संदिग्ध टाटा कंपनी के ट्रक क्रमांक त्रछ्व10ञ्जञ्ज5246 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के डाले में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली।

पुलिस ने शराब की गिनती करने पर डेन्जर कंपनी की विस्की की 120 पेटी तथा डीएसपी ब्लैक विस्की की 215 पेटी, कुल 335 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब की कुल मात्रा 3015 लीटर बताई गई है।

20.10 लाख की शराब, 10 लाख का ट्रक जब्त

पुलिस ने 335 पेटी अंग्रेजी शराब, अनुमानित कीमत 20 लाख 10 हजार रुपये, के साथ टाटा कंपनी का ट्रक क्रमांक त्रछ्व10ञ्जञ्ज5246, अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये, जब्त किया है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन एवं वाहन से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध थाना जावद में अपराध क्रमांक 376/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अवैध शराब के स्रोत और इसके पीछे जुड़े तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन सहित नयागांव पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

65 लाख की शासकीय भूमि कब्जा मुक्त

Wed Aug 19 , 2026
जबलपुर। महाराणा प्रताप वार्ड अंतर्गत परसवाड़ा स्थित अवैध तरीके से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुधवार को नगर निगम प्रशासन की जेसीबी गरजी। अवैध कॉलोनी के निर्माणकर्ताओं ध्रुव भोला एवं रूपेश तिवारी पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 65 लाख रुपये की शासकीय अतिक्रमण मुक्त कराई। कार्रवाई के […]

You May Like