ओंकारेश्वर: पुलिस का नवाचार, कोटवारों और गरीबों के घर पहुंचकर दी दिवाली की मिठाई

ओंकारेश्वर। थाना क्षेत्र की करौली चौकी पुलिस ने दीपावली पर अनोखी पहल की। गरीब, असहाय परिवारों और ग्राम कोटवारों के घर जाकर मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अखिलेश मंडलोई और स्टाफ ने क्षेत्र के कोटवारों और जरूरतमंदों के घर-घर जाकर परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

*उद्देश्य -* इस नवाचार का मकसद पुलिस और कोटवारों के बीच आत्मीय संबंध, आपसी विश्वास और समन्वय को मजबूत करना था। ग्राम कोटवार ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचना आदान-प्रदान और पुलिस को सहयोग में महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

पुलिस ने कहा कि कोटवारों के योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए यह पहल की गई। इससे पुलिस और कोटवारों के बीच पारिवारिक भावना को नई मजबूती मिलेगी। यह संदेश देता है कि पुलिस और कोटवार का रिश्ता केवल कर्तव्य तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है।

Next Post

सड़क हादसे में युवक की मौत, आरोपी के घर शव रखकर प्रदर्शन

Sat Nov 7 , 2026
झाबुआ. झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी अंतरवेलिया के पास शुक्रवार 6 नवंबर की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चार पहिया वाहन क्रमांक जीजे 01 आरजे 1465 ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक जॉनसन पिता विल्सन मंडोडीया, उम्र 21 […]

You May Like