ट्रंप टैरिफ का झटका : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिका में इम्पोर्ट होने वाले कई उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं और लोगों को इनके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। Adidas, Walmart, Nike जैसी बड़ी कंपनियों ने या तो अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं या जल्द ही बढ़ाने की तैयारी में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले समय में कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने 90 से अधिक देशों से आयात होने वाले सामान पर टैरिफ लगा दिया है। इसके चलते न केवल अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बल्कि अमेरिकी ब्रांड भी कीमतें बढ़ाने पर मजबूर हो रहे हैं। स्पोर्ट्सवियर से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और लग्जरी प्रोडक्ट्स तक कई सेक्टर्स में दाम बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
