स्पेन में विमान दुर्घटना में दो की मौत

मैड्रिड, 10 अगस्त (वार्ता) स्पेन के वालेंसिया क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गयी।

क्षेत्रीय सरकार ने इसकी पुष्टि की। सरकारी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यह दुर्घटना रेक्वेना शहर के पास शनिवार को पूर्वाह्न लगभग 11:25 बजे हुयी। विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद तेज़ रफ्तार से गोता लगाकर पास के खेतों में जा गिरा, जिससे दोनों यात्रियों की मौत हो गई।

विमान आग से पूरी तरह नष्ट हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के समय मौसम की स्थिति अनुकूल बताई गयी थी। दोनों पीड़ित वालेंसिया शहर के निवासी थे।

 

Next Post

सिक्किम नें एनएच-10 पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी

Sun Aug 10 , 2025
गंगटोक, 10 अगस्त (वार्ता) सिक्किम में सेवोके और रंगपो के बीच भारी मालवाहक वाहनों को नौ अगस्त की रात से दो दिनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 10 (एनएच-10) का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने किलोमीटर 20 (27वें मील […]

You May Like