अंधा कत्ल: पैसों के विवाद में सईद की हत्या कर नाले में फेंका था शव

भोपाल। थाना हनुमानगंज पुलिस ने पैसों के लेन-देन को लेकर हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी आमिर कुरैशी (26) निवासी काजी कैम्प को गिरफ्तार किया है। 21 अक्टूबर को अशोका गार्डन क्षेत्र के 80 फीट नाले में बोरी में बंधा क्षत-विक्षत शव मिला था, जिसकी पहचान सईद उर्फ भन्नाट के रूप में हुई। मृतक का गला धारदार हथियार से रेता गया था। जांच में पता चला कि आरोपी ने सईद से 2 लाख रुपये लिए थे और बार-बार पैसे मांगने से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। 17 अक्टूबर की रात आरोपी ने अपने घर बुलाकर कैंची व चाकू से सईद का गला रेत दिया और शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त रिक्शा और हथियार जब्त किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया।

Next Post

आतंकी साजिश: ISIS से जुड़ा संदिग्ध अदनान गिरफ्तार, दिल्ली में फिदायीन हमले की थी तैयारी

Fri Oct 24 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) से जुड़े संदिग्ध आतंकी सैयद अदनान को गिरफ्तार किया है। इसी सिलसिले में दिल्ली के सादिक नगर से एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया। दोनों पर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले […]

You May Like