आतंकी साजिश: ISIS से जुड़ा संदिग्ध अदनान गिरफ्तार, दिल्ली में फिदायीन हमले की थी तैयारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के करोंद क्षेत्र से दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) से जुड़े संदिग्ध आतंकी सैयद अदनान को गिरफ्तार किया है। इसी सिलसिले में दिल्ली के सादिक नगर से एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया। दोनों पर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आईईडी धमाका करने की साजिश का आरोप है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, अदनान को फिदायीन हमले की ट्रेनिंग दी जा रही थी और उसका निशाना दिल्ली था। आरोपी ऐसे स्थानों की तलाश में थे जहां जमीन खरीदकर अपनी गतिविधियों का केंद्र बना सकें। साथ ही हथियार निर्माण के लिए धन भी जुटा रहे थे।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह गिरफ़्तारी सितंबर में उजागर हुए बड़े आतंकी नेटवर्क की कड़ी है, जिसमें कई राज्यों से पांच संदिग्धों को पकड़ा गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया के एन्क्रिप्टेड प्लेटफार्मों के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित कर रहे थे।

वहीं भोपाल में अदनान के पड़ोसी उसे एक शांत और पढ़ाई में अच्छे युवक के रूप में पहचानते हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Next Post

मुलताई-छिंदवाड़ा रोड पर बस और ट्रक की भिड़ंत में छात्राओं को पहुंची चोट

Fri Oct 24 , 2025
बैतूल। आज सुबह बस और ट्रैक्टर की टक्कर में कुछ स्कूली छात्राओं को चोट आई हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुलताई-छिंदवाड़ा रोड पर बरखेड़ पंखा के पास एक बस और एक ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बस में सवार कुछ यात्रियों और स्कूली छात्राओं को हल्की चोटें […]

You May Like