जमोड़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल व नगदी चोरी का किया खुलासा, आरोपी सलाखों के पीछे

सीधी।जमोड़ी पुलिस की सक्रिय कार्यवाही में मोटरसाइकिल व नगदी चोरी का खुलासा होने के साथ ही आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जमोड़ी पुलिस ने घर में घुसकर मोटरसाइकिल एवं नगदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार फरियादी विनोद कुमार सिंह, निवासी ग्राम बंजारी, थाना जमोड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात के समय जब घर के सभी लोग सो रहे थे, किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी अपाची मोटरसाइकिल और घर के अंदर आलमारी में रखी लगभग 10 हजार नगद राशि चोरी कर ली।प्राप्त रिपोर्ट पर थाना जमोड़ी पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध संजय कोल, पिता जयकरण कोल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बंजारी को हिरासत में लिया।पुलिस द्वारा पूंछताछ करने पर प्रारंभ में आरोपी ने इंकार किया, किंतु बाद में पुलिस की दृढ़ता एवं साक्ष्यों के सामने आने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी के बताए अनुसार चोरी की गई सामग्री मोटरसाइकिल एवं 10 हजार नगदी को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से जप्त किया।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी थाना प्रभारी जमोड़ी,सहायक उप निरीक्षक गोविंद लाल,प्रधान आरक्षक राम खेलावन,

आरक्षक राजू यादव पुलिस टीम का योगदान रहा।

Next Post

आत्मनिर्भर भारत अभियान दलगत भावना से ऊपर: पुष्यमित्र भार्गव 

Sat Oct 11 , 2025
शाजापुर। जीएसटी रिफॉम्र्स या बचत उत्सव केवल एक आर्थिक पहल नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय चेतना है. एक ऐसा अभियान जो नागरिकों को स्वावलंबन, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा देता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते दस वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर […]

You May Like

मनोरंजन