महाकाल के दर्शन को पहुंचीं क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, भस्म आरती में हुई शामिल

उज्जैन: महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य सुश्री दीप्ति शर्मा रविवार प्रातः भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भी टीम इंडिया की इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाए।

Next Post

अंतराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह के दो फरार आरोपी झांसी से गिरफ्तार

Sun Nov 9 , 2025
इंदौर:क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन गेमिंग सट्टा संचालित करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो फरार आरोपियों को झांसी से गिरफ्तार किया है. इससे पहले इस गिरोह के दस अन्य सदस्य विभिन्न राज्यों से पकड़े जा चुके हैं. गिरोह “वरुण ऑनलाइन हब” के माध्यम से सैकड़ों ऑनलाइन गेम्स पर सट्टा संचालित कर […]

You May Like