पुलिस ने ग्राहक बनकर फैलाया जाल, 5 किलो गांजे के साथ सप्लायर गिरफ्तार

इंदौर: तेजाजी नगर पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसते हुए ग्राहक बनकर जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से 5 किलो 82 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है.कुछ दिन पहले पुलिस ने एक युवक को चिलम पीते हुए पकड़ा था. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि गांजा उदयनगर (देवास) से लाकर इंदौर में सप्लाई किया जाता है.

इसके बाद पुलिस ने सप्लायर तक पहुंचने के लिए योजना बनाई. टीआई देवेंद्र मरकाम ने बताया कि पकड़े गए युवक के जरिए ही सप्लायर का संपर्क नंबर लिया और उसी से 5 किलो गांजे का ऑर्डर दिलवाया था. तय समय और स्थान पर पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर दी.निर्धारित जगह पर आरोपी बाइक से गांजा लेकर पहुंचा, तभी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया.

आरोपी की पहचान कालू पिता सुरेश बघेल उम्र 30 निवासी ग्राम धाराजी, तहसील उदयगढ़, जिला देवास के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर रिमांड लेने की तैयारी की है. पूछताछ में उससे यह जानकारी जुटाई जा रही है कि वह किन किन लोगों को गांजे की सप्लाई करता था और इस नेटवर्क में और कौन कौन शामिल है.

Next Post

​सांस्कृतिक संगम: समेरिटंस स्कूल में बच्चों ने बिखेरी कथक और लोकनृत्यों की छटा

Tue Apr 14 , 2026
नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से चल रही चल रही नृत्य कार्यशाला का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ। विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नृत्य कलाकारों द्वारा बच्चों को शास्त्री नृत्य और लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने सोमवार को […]

You May Like

Play sound