माधव लॉ कॉलेज में आउटडोर गेम्स का आयोजन

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में आउटडोर गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों के माध्यम से सभी क्लास के बच्चों के साथ भारतीय पारंपरिक खेलों का आउटडोर गेम्स के रूप में आयोजन किया गया। मुख्य रूप से लंगडी पकड़, शेर बकरी, सितोलिया, खो खो आदि खेलों आयोजन किया गया जिससे बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमताएं विकसित होती हैं, जिन भी छात्र-छात्राओं ने इस आउटडोर खेल में भाग लिया, वह उत्साहित हुए और उनके द्वारा यह आग्रह किया गया कि सुबह का एक पीरियड इस तरह की आउटडोर एक्टिविटीज और पारंपरिक खेल के रूप में सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इससे बच्चों का शारीरिक विकास और साथ-साथ में महाविद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजेंद्र सिंह धाकड़ एवं श्रीमती शीतल जैन के साथ-साथ अन्य शिक्षक डॉ गिरीश पाल, पलाश कालरा, सुंदरम श्रीवास्तव श्रीमती संगीता पचौरी, डॉ. विक्रम पीपल, डॉ. कविता शर्मा, रेखा गंभीर उपस्थित रहे।

Next Post

घनश्याम भदौरिया पाँच वर्ष से लगातार कर रहे हनुमान चालीसा पाठ

Tue Feb 18 , 2025
ग्वालियर । शहर के एक युवा घनश्याम भदौरिया पिछले पाँच वर्ष दो माह से श्री हनुमान चालीसा के 11 पाठ एवं महाआरती प्रति मंगलवार को कर रहे हैं. वे यह पाठ भैरों बाबा मंदिर रानीपुरा चार शहर का नाका पर लगातार कर रहे हैं ।भदौरिया की अगुवाई में चल रहे […]

You May Like