करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में दो साल बाद गुजरात से धराया आरोपी

इंदौर. जमीन के नाम पर 1 करोड़ 38 लाख 13 हजार 750 रुपए की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को विजयनगर पुलिस दो साल बाद गुजरात से दबोच कर इंदौर ले आई. आरोपी बांसवाड़ा में वारदात के बाद अहमदाबाद में रह रहा था. राजेश जैन पिता चम्पालाल जैन, निवासी मोहन कॉलोनी, उदयपुर रोड, बांसवाड़ा और हाल निवासी अर्जुन अपार्टमेंट, अहमदाबाद के खिलाफ विजयनगर थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज था. आरोप है कि उसने ब्रोकर के माध्यम से जमीन दिलाने के नाम पर फरियादी से 1.38 करोड़ रुपए से अधिक लिए और रकम हड़पने के बाद फरार हो गया. करीब दो साल से उसकी तलाश चल रही थी.

पुलिस को उसके गुजरात में होने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने किशनगंज थाना क्षेत्र से उसे 1 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया. जांच में पुलिस को आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है. मामले में थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने नव भारत को बताया कि आरोपी करीब दो साल से फरार था. उसकी तलाश में लगातार जानकारी जुटाई जा रही थी. गुजरात में ठिकाना सामने आने के बाद टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया. मामले में आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

Next Post

खजराना गणेश को 10 दिन रोज लगेगा अलग-अलग लड्डुओं का भोग

Thu Sep 3 , 2026
इंदौर. गणेश चतुर्थी को लेकर खजराना गणेश मंदिर में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं. 14 सितंबर सुबह 10 बजे ध्वजा पूजन के साथ गणेशोत्सव की शुरुआत होगी. इस बार भगवान गणेश को सवा लाख मोदकों का भोग लगाया जाएगा. 10 दिनों तक शाम की आरती में अलग-अलग प्रकार के 11 […]

You May Like