संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

ग्वालियर। नियमित कर्मचारियों की तरह 100 प्रतिशत वेतन, एनपीएस, ग्रेज्युटी तथा अन्य भत्तों की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी विरोध पर उतर आए हैं। जिले के करीब 800 कर्मचारियों ने सोमवार से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2023 में घोषणा की थी कि नियमित कर्मचारियों की तरह वेतन व अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे लेकिन इस पर अभी तक अमल नहीं किया गया है। बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 1 अप्रैल 2025 से नया एचआर मैन्युअल लागू कर दिया गया है। इससे अर्जित अवकाश व मेडिकल लीव पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि सरकार की इस दमनकारी नीति का विरोध किया जाएगा और हम सब कर्मचारी 13 अप्रैल तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।

Next Post

पशु मालिक सडक़ों पर छोड़ रहे मवेशी, बिगड़ रही व्यवस्थाएं 

Mon Apr 7 , 2025
शाजापुर। बात स्वच्छता सर्वेक्षण की हो या फिर नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की. इसमें सबसे बड़ा रोड़ा नगर के आंतरिक मार्गों से लेकर हाईवे और गली-मोहल्लों में जमा मवेशी हैं. कुछ माह पहले तक इन मवेशियों में से अधिकांश निराश्रित मवेशी थे, लेकिन इसके बाद नगर पालिका […]

You May Like